समाजवादी संदेश यात्रा के अंतर्गत फर्रुखाबाद में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूती देने के लिए पदयात्रा की। इस दौरान सर्वेश अंबडेकर सहित बहुत से वरिष्ठ सपा नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति संदेश यात्रा के अंतर्गत रही। सभी कार्यकर्ताओं ने एकस्वर में भाजपा पर निशाना भी साधा।
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए साइकिल को मजबूत करने के मकसद से समाजवादी संदेश यात्रा प्रदेश में निकाली जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उन्होंने विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का प्रण लिया। इस मौके पर सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने जनता से जो वादा किया उसे पूरा नहीं किया। महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है, नौजवान, किसान, महिला, मजदूर, बुनकर, व्यापारी, नौकरी पेशा हर तबका भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और सरकार के खोखले वादों से जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। 2022 में जनता सरकार को जरूर सबक सिखाएगी।