समाजवादी पार्टी की नीतियों व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के क्रम में श्री सर्वेश अम्बेडकर (पूर्व दर्जा राज्यमंत्री), सदस्य राज्य कमेटी समाजवादी पार्टी (उ0प्र0) 192 कायमगंज विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। इस क्रम में वह निरंतर अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दु:ख में सम्मिलित हो रहे हैं। जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए आज वह 192 कायमगंज विधानसभा के अचरा क्षेत्र में स्थित विभिन्न ग्रामों जैसे परमनगर, नबाबगंज, खलवारा वलीपुर, अचरा, नगला गुरदयाल, मई रसीद पुर, मँझना, मई हादीददपुर आदि में पहुंचे और जनता की बहुत सी समस्याओं को जाना।
इस अभियान के दौरान उन्होंने अलग अलग ग्रामों में पहुंचकर आमजन के दुख-दर्द को जाना और जनसंपर्क अभियान के साथ साथ आत्मिक शोक संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। सर्वेश जी ने जानकारी दी कि समाजवादी सरकार के शासन में प्रदेश में समानता, भाईचारा और विकास अपने चरम पर था, सपा ने कभी भी गरीब, मजदूर, किसानों के अधिकारों का हनन नहीं किया लेकिन वर्तमान सरकार वंचितों का हक छीनने पर उतारू है, देश को पूँजीपतियों के हाथों में बेचने का कार्य यह सरकार कर रही है और आने वाले समय में जनता इस सरकार को सत्ता परिवर्तन कर सबक सिखाएगी।