फर्रुखाबाद स्थित अपने आवास स्थल पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ) समाजवादी पार्टी सर्वेश अंबेडकर ने त्रिविधि पावनी बुद्ध पूर्णिमा पर सपरिवार वंदना, त्रिशरण व पंचशील ग्रहण कर लोक कल्याण की मंगल मैत्री कामना की। इस शुभ अवसर पर उनके साथ पत्नी मुन्नी अम्बेडकर (पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत कन्नौज), पुत्र अशोक अम्बेडकर, तीनों सुपुत्रियां डॉ रुचि, अवन्तिका अम्बेडकर, हिमानी अम्बेडकर एवं पुत्रवधू निधि चौधरी भी उपस्थित रही और सभी के कल्याण की कामना भगवान बुद्ध के चरणों में की।
सभी को पावन बुद्ध पूर्णिमा की वैश्विक मंगल कामनाएं देते हुए सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि,
"कोई बात प्राचीन काल से मानी जा रही है, इसलिए उसे मत मान लेना। किसी धर्मग्रंथ में लिखी है, इसलिए मत मान लेना। किसी संत या बड़े आदमी ने कही है, इसलिए मत मान लेना। किसी भी बात को बुद्धि द्वारा तर्क की कसौटी पर कसना, यदि सत्य उतरती है और जीव कल्याणकारी लगे तो उसे मान लेना। भगवान बुद्ध के यही उपदेश हैं और इन पर चलते हुए वास्तविक जीवन सार पाया जा सकता है।