निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ) समाजवादी पार्टी सर्वेश अंबेडकर ने कोरोना काल में घर पर रहते हुए ही भारतीय संविधान के जनक सम्मानीय बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी की 130वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें हार्दिक श्रृद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने तथागत सम्यक सम्बुद्ध को पुष्प अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की।
भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर जिन्हें बाबा साहेब के नाम से भी जाना जाता है, आज अर्थात 14 अप्रैल का दिन उनकी जन्म जयंती के रूप में जाना जाता है। अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र व सामाजिक कार्यों में समर्पित करने वाले बाबासाहेब जी की जयंती के शुभ अवसर को सम्पूर्ण भारत में प्रेम व उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के अनुयायियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जुलुस व झांकियों का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा लोगों को एकता व समानता का सन्देश देकर सभी के हृदय में अपना अनमोल स्थान कायम किया हुआ है।