सपा के फर्रुखाबाद स्थित कार्यालय पर किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया और आयोजित गोष्ठी में उनके सुनहरे किसान हितैषी व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें किसानों का मसीहा बताया गया व उनके चलचित्र पर सभी उपस्थित मान्यगणों ने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी साथी मौजूद रहे।
इस मौके पर श्री सर्वेश अम्बेडकर (पूर्व दर्जा राज्यमंत्री) सदस्य राज्य कमेटी समाजवादी पार्टी उप्र ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ते रहे और उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में किसानों को सुविधाएं मुहैया कराईं, उनके विकास की दिशा में काम किया और उन्हें उपज का उचित मूल्य दिलाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में काम किया और आने वाले समय में सपा की सरकार बन जाने पर एक बार फिर किसानों की समस्याओं के घेरे से निकाला जाएगा।