पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर (पूर्व दर्जा राज्यमंत्री) सदस्य राज्य कमेटी समाजवादी पार्टी उ0प्र0 ने कहा है कि जनता में भाजपा को लेकर भारी आक्रोश है। भाजपा का सफाया होना तय है। चुनाव में पिछड़ों का इंकलाब होगा और 2022 में बड़ा बदलाव होगा। श्री अंबेडकर आज फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर मोहद्दीनपुर पुर नखासा में आयोजित मित्र दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ओमप्रकाश राजभर ने उपस्थित सम्मानित जनों से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सर्वेश जी ने कहा कि डॉ0 राम मनोहर लोहिया और डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की विचारधाराओं पर चलने से ही समता मूलक समाज के निर्माण का सपना पूरा हो सकता है, उन्होंने देश की राजनीति में परिवर्तन लाने की कोशिश की थी। आज भाजपा सरकार के शासन में लोगों को जाति-धर्म में बांटने का प्रयास हो रहा है। हमें लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां चुनाव हारी है वहां कीमतों में कमी आई है। भाजपा उत्तर प्रदेश में हारेगी तो यहां भी महंगाई कम हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रबोधन में समाजवादी पार्टी के मुखिया माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस कार्यक्रम में सपा के प्रमुख नेता जिला अध्यक्ष नदीम फारुकी, पूर्व प्रमुख डॉक्टर सुबोध यादव जी, डॉ जितेंद्र यादव जी, महासचिव मनदीप यादव जी आदि सपा के प्रमुख नेता गण उपस्थित रहे।