समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, माननीय मुलायम सिंह यादव जी के जन्मदिन पर जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन यादव जी एवं सिरौली में मुख्य अतिथि के रुप में केशव देव मौर्य जी राष्ट्रीय अध्यक्ष महान दल ने 83 किलो का केक काटकर नेताजी की लंबी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामनाएं की। इस मौके पर सर्वेश अम्बेडकर (पूर्व दर्जा राज्यमंत्री) सदस्य राज्य कमेटी समाजवादी पार्टी उ0प्र0 सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रमों को सफल बनाया।
बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को अपना 83वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन को भव्य बनाने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को हर जिले में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे। सपा संस्थापक के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए जगह जगह पर 83 किलो का केक काटे गए। इस दौरान जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने बेहद हर्षोउल्लास के साथ मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया और केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।