यूपी चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ सपा के द्वारा "झंडा लगाओ सरकार बनाओ" अभियान शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से पार्टी के बूथ से लेकर प्रदेश संगठन के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों के घरों, कार्यालयों, दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी कड़ी में 192- कायमगंज विधानसभा के अंतर्गत सर्वेश अंबेडकर जी के साथ साथ बड़ी संख्या में सपा समर्थकों के द्वारा समाजवादी पार्टी के "झंडा लगाओ सरकार बनाओ" कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवों में जाकर जनसपंर्क किया गया और झंडा लगाया गया। इस दौरान उनके साथ में सत्येंद्र सिंह, संजय यादव, नीरज भास्कर, अशोक अंबेडकर आदि लोग उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि यूपी चुनाव 2022 की अधिसूचना जनवरी के प्रथम सप्ताह में आने की उम्मीद है। चुनावों में अब मात्र 2 माह ही शेष हैं, ऐसे में सभी दलों के द्वारा जनता तक पहुँच के प्रयासों को भी तेज कर दिया गया है। प्रदेश में इस समय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने जनसंपर्क अभियान को तेजी से रफ्तार दे रहे हैं, जिस कड़ी में पार्टी का झंडा जगह जगह नजर आ रहा है और वर्तमान तानाशाह सरकार को टक्कर दे रहा है।