उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों में 23 मई, 2019 को मिली जीत के बाद भाजपा द्वारा सत्ता के नशे में चूर होकर प्रत्येक क्षेत्र में अत्याचार किये जा रहे हैं. सामाजिक सद्भाव बिगाड़ा जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता व नेता गुण्डागिरी पर उतर आये हैं। प्रदेश के किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, बेरोजगारों आदि की अनदेखी करते हुए भाजपा अपने राजनैतिक एजेण्डा पर काम करने लग गई है। इन हालात में समाजवादी पार्टी को अधिक समय तक चुप रहकर प्रदेश की जनता को प्रताड़ित होते नहीं देखना चाहिए। समाजवादी चिन्तक डा. लोहिया कहा करते थे कि,
"जिंदा कौमे पांच साल इन्तजार नहीं करती हैं।"
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी द्वारा आगामी 9 अगस्त, 2019 क्रान्ति दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा किये जा रहे अत्याचार, जुल्म, ठप्प विकास कार्यो, ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विशाल शांतिपूर्ण धरना दिये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रस्तावित धरना कार्यक्रम के लिए मुद्दे संलग्न है।
समाजवादी पार्टी द्वारा 9 अगस्त, 2019 को आयोजित किये जाने वाले धरना के सम्बन्ध में निम्न दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं-
1- धरना के प्रमुख मुद्दों की सूची संलग्न है, जिनके आधार पर महामहिम राज्यपाल जी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपने हेतु तैयार कर लिया जाये।
2- धरना स्थल का उल्लेख करने हेतु हैण्डबिल छपवाकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वितरित किये जायें। हैण्डबिल में मुददों का भी उल्लेख हो।
3- यह कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण धरना का होगा, प्रदर्शन नहीं किया जायगा, परन्तु धरना स्थल पर पार्टी के झण्डा, बैनर आदि लगाये जाएं तथा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता पार्टी की टोपी अवश्य पहनें।
4- वर्षा के दिन हैं, इसलिए धरना स्थल पर पानी से बचाव के लिए उपयुक्त प्रबन्ध पर विचार कर लिया जाये। बिछाने के लिए पर्याप्त संख्या में दरियों आदि की तथा पीने के पानी की व्यवस्था रहे।
5- जनपद के सभी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को बड़ी संख्या में धरना में शामिल होना हैं।
6- सभी सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक (विधान सभा व विधान परिषद), विधानसभा अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, पूर्व प्रमुख, जिला/महानगर सम्पूर्ण कार्यकारिणी, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व उनकी कमेटी, युवा संगठनों के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेतागण धरना में अवश्य सम्मिलित हों।
7- साउण्ड सिस्टम का प्रबन्ध रहे, ताकि वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ता अपने विचार रख सकें।
8- धरना की अवधि कम से कम 3 घंटे की होगी। अभी से विधानसभा क्षेत्रों व जिला मुख्यालय पर होर्डिंग आदि लगवाने का प्रबन्ध किया जाये।
9- जिलाधिकारी/पुलिस प्रशासन को शांतिपूर्ण धरना आयोजित करने की लिखित सूचना दी जाये।
समाजवादी पार्टी द्वारा आहुत 09 अगस्त 2019 को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना कार्यक्रम में निम्नलिखित मुददों को भी सम्मिलित करने का कष्ट करें..
1. उन्नाव रेप पीड़िता के साथ न्याय होना चाहिए। इस प्रकरण से सम्बन्धित विधायक को उत्तर प्रदेश के बाहर के राज्य की जेल में स्थानान्तरित किया जाये।
2. जौहर विश्वविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बन्द हो। सांसद मो. आजम खां के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे समाप्त किये जाये। विधायक अब्दुल्ला आजम खां का उत्पीड़न एवं अवैध कार्यवाही पर रोक लगे।