बसपा छोड़कर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सर्वेश अम्बेडकर के सपा का दामन थामने के बाद पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी के अनुसचित प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के पद से नवाजा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश जनपद आगमन पर सर्वेश अम्बेडकर जी का जोरदार स्वागत किया गया। सपा कार्यालय पर उन्होंने पूरी आस्था के साथ सभी को मजबूत करने का ऐलान करते हुए भाजपा की देश व प्रदेश की सरकारों पर निशाना साधा। अम्बेडकर ने बसपा का बिना नाम लिये यह भी कहा कि अब तक वह जहाँ पर थे वहां पर गुलामों की तरह रहे और घुटन महसूस कर रहे थे, उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को झूठे वादे करके ठगा है।
सत्ता में आने से पहले यही भाजपा मंदिर बनवाने का दम भरती थी। प्रदेश व केन्द्र में दोनों की सत्ता पर काबिज होने के बावजूद भी अयोध्या में राम मंदिर में एक भी ईट नहीं लगवा पाई। उलटे सारे प्रदेश में अराजक्ता का वातावरण व्याप्त है। जन प्रतिनिधि व उनके परिवार वाले रक्षित है। बराबर उन पर हमले हो रहे है। ऐसे में आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार, चोरी जैसी घटनाएं आम हो गयी हैं। कुल मिलाकर कहे तो भाजपा हर मोर्चे पर विफल हो गयी। वहीं सर्वेश अंबेडकर ने सपा की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए पूर्व मंत्री अखिलेश यादव को विकास पुरुष करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग चौथाई आबादी दलितों की है वे सपा को इस वर्ग में जीजान लगाकर मजबूत करेंगे और आने वाले समय में सत्ता पर काबिज कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर बसपा के पूर्व बीबीएफ संयोजक राजेंद्र गौतम समाजवादी पार्टी में शामिल हुये। सपा में स्वर में स्वर मिलाते हुये पत्रकारों से अंबेडकर ने इलैट्रानिक वोटिंग मशीन पर सवालिया निशान खड़े किये और कहा कि सभी को समान अवसर मिले हमारा यही प्रयास होगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, पूर्व दर्जाप्राप्त मंत्री सतीश दीक्षित, सपा के वरिष्ठ नेता महेन्द्र सिंह कटियार, महानगर अध्यक्ष विजय यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्नौज मुन्नी अम्बेडकर, सपा जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।
नमस्कार, मैं सर्वेश अम्बेडकर आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.